Bihar Road Project: बिहार में यहां बनेगा 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, नेपाल तक होगी कनेक्टिविटी; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Bihar Road Project: बिहार में यहां बनेगा 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, नेपाल तक होगी कनेक्टिविटी; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Bihar Ips Officer: जनहित में जबरिया रिटायर..! जब नीतीश सरकार ने एक ही दिन में 2 IPS अफसरों को 'नौकरी' से हटा दिया था, अजब-गजब हरकत से परेशान थी सरकार UPSC Success Story: गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिल, तो बिहार के लड़के ने IAS बनकर लिया इंतकाम, जाने... सफलता की कहानी ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया
14-Sep-2024 06:09 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बिहार में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां पड़ोसी के घर दूध देने गई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 45 वर्षीय आरोपी धर्मवीर पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि बच्ची अपने पड़ोस में दूध देने गई थी। इसी दौरान एक पुराने भवन में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे बड्डी मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई। प्रशिक्षु डीएसपी कंचन राज के नेतृत्व में विशेष टीम ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल जांच कर उसे घर भेज दिया गया है।