ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी सात साल की मासूम, बीच रास्ते में गांव के ही शख्स ने किया गंदा काम

09-Jan-2023 03:35 PM

SIWAN: खबर सीवान से सामने आ रही है, जहां सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की नानी ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित बच्ची ट्यूशन पढ़ने के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही 50 वर्षीय शख्स ने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। थाने में केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची रविवार की देर शाम ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही 50 वर्षीय सेराज साबरी ने बच्च को गोद में उठाकर खेतों की तरफ ले गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। उस वक्त मासूम बच्ची पूरी तरह से निर्वस्त्र थी।


ग्रामीणों ने पीड़ित बच्ची को उसके घऱ पहुंचाया और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़ित बच्ची की नानी उसे लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।