बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
21-Apr-2023 06:50 PM
By First Bihar
MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक पैक्स अध्यक्ष से 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की है। अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को धमकी दी है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो एके 47 से उसकी हत्या कर दी जाएगी। इस घटना के बाद पैक्स अध्यक्ष का परिवार दहशत में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
दरअसल, मोतिहारी शहर के अगरवा मोहल्ला निवासी पश्चिमी सिसवा के पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह से अपराधियों ने 10 लाख रुपए की डिमांड की है। बदमाशों ने बदमाश ने पैक्स अध्यक्ष की पत्नी के मोबाइल फोन पर कॉल कर रंगदारी मांगी है। पीड़ित पैक्स अध्यक्ष ने थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह ठेकेदारी का भी काम करते हैं। बीते 16 अप्रैल को अपराधियों ने रंगदारी के पैसों के लिए फोन किया था और कहा था कि 10 लाख दे दो नहीं तो एके 47 से भून देंगे।इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। इससे पहले भी साल 2021 में पैक्स अध्यक्ष को धमकी मिली थी, लेकिन केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।