ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम

बिहार : पार्षद पति पर घर में घुसकर बरसाईं गोलियां, CCTV में भागते दिखे बाइक सवार बदमाश

बिहार : पार्षद पति पर घर में घुसकर बरसाईं गोलियां, CCTV में भागते दिखे बाइक सवार बदमाश

05-Nov-2023 08:27 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक महिला पार्षद के पति को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी है। 


दरअसल, सुल्तानगंज थाना इलाके में महिला पार्षद दयावती के पति को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। पीड़ित रंजीत कुमार पर भी कई पुलिस केस दर्ज है। सीसीटीवी में भागते हुए बदमाश नजर आए। जिसके बाद जख्मी हालत में उसे जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अस्पताल भागलपुर में भर्ती कराया गया। उसके सीने में बांयी ओर गोली लगी है। अस्पताल में उसकी हालत खतरे से बाहर है।


बताया जा रहा है कि, रंजीत यादव नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं वर्तमान पार्षद दयावती देवी का पति है। घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। गोलीबारी की घटना के बाद सुल्तानगंज में दहशत का माहौल है। एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। गोली से घायल व्यक्ति पर पूर्व से कई मामले पुलिस रिकार्ड में दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच करेगी।


वहीं, रंजीत के रिश्तेदार ने बताया कि अचानक गोली चलने से वे लोग हड़बड़ा गए। उन लोगों ने भागते हुए अपराधियों का पीछा किया। एक बाइक पर दो युवक हाफ टीशर्ट पहने घर के बाहर खड़ा था। एक शूटर दरवाजा खोलकर अंदर गया और रंजीत पर गोली चला दी। तीनों ने किसी तरह का नकाब नहीं पहना था। ऐसे में अब  इलाके में मौजूद सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है। शूटरों की गतिविधि कैमरे में कैद हुई है। नप के उपसभापति प्रतिनिधि मनीष कुमार ने बताया कि वे थाना में शांति समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां सभी लोग मौजूद थे, तभी घटना के बारे में सभी को जानकारी मिली। विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इलाके पर नजर रखी जा रही है।


उधर, घटना के समय घर में रंजीत के अलावा उसके बेटे मौजूद थे। शूटर द्वारा गोली चलाते ही रंजीत ने भाग कर जान बचाई। बाइक सवार शूटर नई सीढ़ी घाट की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मायागंज अस्पताल भी पहुंचे थे। एसएसपी आनंद कुमार ने विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ. गौरव कुमार को जरूरी निर्देश दिया है। इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।