ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार: ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाई खुशियां, चोरी और लूटे गए 56 मोबाइल बरामद

30-Jul-2023 06:19 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के जरिए 56 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की है। पुलिस ने उन 56 लोगों के मोबाइल आज लौटा दिए जिनसे या तो मोबाइल की छिनतई हुई थी या किसी अन्य तरीके से उनका मोबाइल गुम हो गया था। अपना मोबाइल पाकर लोगों में काफी खुशी देखी गई।


दरअसल, एसपी आमिर जावेद ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत मोबाइल चोरी एवं छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एसडीपीओ सदर पुष्कर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम द्वारा पिछले कुछ महीनों में गुम हुए या चोरी तथा छिनतई हुए मोबाइल फोन का लगातार विश्लेषण किया गया। नतीजा हुई कि पुलिस ने 56 मोबाइल फ़ोन को बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल फोन को के.हाट थाना परिसर में उसके मालिक को सौंप दिया गया।


पुलिस की ओर से लौटाए गए इन 56 मोबाइल फोन में कई ऐसे मोबाइल हैं, जिनकी कीमत 30 हजार के पार हैं। शहर के के. हाट थाना में ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी की गई, छीनी गई व खोई हुई मोबाइल फोन उपभोक्ता को लौटाई गई। बरामद मोबाइल फोन पूर्णिया के अलग -अलग थाना क्षेत्रों की है। एसपी आमिर जावेद ने खुद अपने हाथों से यूजर्स को उनका खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए।