बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
24-Jul-2023 04:53 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान का बड़ा फायदा लोगों को मिल रहा है। चोरी, लूट और अन्य तरह से जिन लोगों के मोबाइल और बाइक खो जा रहे हैं, इस ऑपरेशन के जरिए पुलिस उसे ढूंढकर लौटा रही है। जमुई में भी पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान में सफलता मिली है। पुलिस ने 28 लोगों को उनके खोए हुए या चोरी गए मोबाइल फोन और 7 बाइक को बरामद उन्हें लौटा दिया।
जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पहली बार 28 लोगों को उनके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरे पर खुशी वापस लाने और उनके मोबाइल फोन को बरामद करने को लेकर मुहिम चलाई जा रही है। बिहार पुलिस के द्वारा इस मुहिम का नाम रखा गया है ऑपरेशन मुस्कान।
मोबाइल और बाइक वापस मिलने की आश छोड़ चुके लोगों को जब उनका मोबाइल और बाइक वापस मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस के इस अभियान की सराहना की और कहा कि पुलिस अगर इस अभियान को लगातार चलाती है तो इससे आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा।