धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
19-Jun-2024 10:41 AM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां धनहा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है। लोगों के गुस्से को देखते हुए डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना दहवा पीएचसी अंतर्गत आरएस हॉस्पिटल का है।
दरअसल, तमकुहवा निवासी लालबाबू चौधरी की पत्नी उषा देवी (38) को मंगलवार की शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी जिसके बाद उसे पीएचसी दहवा ले जाया गया। वहां से मरीज को रेफर कर दिया गया। इसके बाद बिचौलियों द्वारा उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचा दिया गया। प्रसव के दौरान रात लगभग 10:00 बजे महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारी मौके से फरार हो गए, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।
धनहा थाना अध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मृत महिला का शव अस्पताल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण महिला की जान गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार अस्पताल कर्मियों की तलाश जारी है।