Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
22-Mar-2023 01:05 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के लिए किसी को भी गोली मार देना बाएं हाथ का खेल हो गया है। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां ओएलएक्स पर मोबाइल की डील होने के बाद मोबाइल की डिलीवरी देने पहुंचे शख्स को बदमाशों ने गोली मार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि पटना के रहने वाले संजय कुमार साह ने ओएलएक्स पर अपना मोबाइल बेचने का विज्ञापन दिया था। जिसके बाद हाजीपुर केंद्रीय विद्यालय के पास रहने वाले एक सक्स से उनकी बातचीत हुई थी। बातचीत के बाद आरोपी ने संजय साह को पटना से हाजीपुर मोबाइल देने के लिए बुलाया। आरोपी के कहे अनुसार संजय मोबाइल देने के लिए पटना से हाजीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
गोली लगने के बाद संजय किसी तरह भागकर पास के जांच घर पहुंचे, जहां से उन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, घायल संजय साह को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संजय की पीठ में एक गोली लगी है।