ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार: NTPC के बोरवेल से तेलंगाना के इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी,...

बिहार: NTPC के बोरवेल से तेलंगाना के इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, सुसाइड नोट और नशे की गोलियां भी मिली

08-Feb-2024 03:38 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां कांटी थर्मल पावर परिसर में स्थित बोरवेल से एक इंजीनियर का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। इंजीनियर के सरकारी आवास से पुलिस ने सुसाइड नोट और नशे की दवाएं बरामद की है। 


मृतक इंजीनियर की पहचान तेलंगाना के संगडिट्टी के रहने वाले 26 वर्षीय मधुकर रेड्डी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मधुकर रेड्डी मंगलवार की सुबह NTPS स्थित आवासीय परिसर स्थित अपने आवास से कार्यालय गए थे। देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो उनके साथ रहने वाले अन्य कर्मियों ने इसकी जानकारी एनटीपीसी प्रबंधन को दी। एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और एनटीपीसी के कर्मी संभावित जगह पर मधुकर को तलाश करते रहे लेकिन उनका नहीं पता नहीं चला। 


इंजीनियर की खोजबीन के दौरान पुलिस ने कार्यालय से उनके मोबाइल को बरामद किया। बुधवार की सुबह पंप हाउस के पास पानी में शव मुधकर का शव उपलाता देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने एनटीपीसी कर्मियों की मदद से मधुकर के शव को पानी से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जांच के दौरान इंजीनियर के कमरे से सुसाइड नोट और नशे की दवा बरामद की है। बरामद की गई दवा डिप्रेशन की बताई जा रही है।


सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और पारिवारिक परेशानियों के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी गई है। आर्थिक तंगी के पीछे शेयर बाजार में रुपये डूबने की बात कही रही है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना से मुजफ्फरपुर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सौंप दिया है।