बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
04-Mar-2022 01:00 PM
By Tahsin Ali
PURNEA : खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बालू लदे ट्रक से कुचलकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के हाट थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र अपने भाई के साथ सदर अस्पताल जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक राज इंटर का छात्र था। बताया जा रहा है कि राज अपने भाई के साथ बीमार बहन को डॉक्टर से दिखाने के लिए सदर अस्पताल जा रहा था। बड़े भाई के साथ राज बाइक पर सवार होकर जा रहा था इसी दौरान सरकारी बस स्टैंड के पास ट्रक के नीचे आ गया और ट्रक ने उसे रौंद डाला।
बताया जा रहा है कि नो एंट्री होने के बावजूद एक बालू लदा ट्रक शहर में घुस गया था। जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी दौरान किसी वाहन से ठोकर लगने के बाद बाइक गिर गई। जिसके बाद पीछे से आ रही ट्रक ने राज को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है वहीं मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।