मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
31-Jan-2023 03:54 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक मुखिया के बेटे को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। नल-जल योजना में मरम्मति कार्य का बिल पास कराने के एवज में मुखिया का बेटा 20 हजार रुपए घूस ले रहा था इसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक, कुशेश्वर स्थान के बेर पंचायत में नल-जल योजना के तहत मुस्कान इंटरप्राइजेज के द्वारा मरम्मति का कार्य कराया गया था। ढाई लाख रुपए के बिल को पास कराने के एवज में बेर पंचायक की मुखिया का बेटा राहुल कुमार मरम्मति कार्य कराने वाली एजेंसी मुस्कान इंटरप्राइजेज के अधिकारियों से 10 प्रतिशत कमीशन मांग रहा था। जिसकी शिकायत एजेंसी की तरफ से निगरानी विभाग से की गई थी।
निगरानी विभाग की टीम ने जांच में शिकायत को सही पाया और पटना से आई टीम ने जाल बिछाकर मुखिया के आरोपी बेटे राहुल को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। निगरानी की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर गई है और उससे पूछताछ कर रही है।