ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर अंचल नाजिर, दाखिल खारिज के एवज में ले रहा था 10 हजार का नजराना

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर अंचल नाजिर, दाखिल खारिज के एवज में ले रहा था 10 हजार का नजराना

16-Mar-2022 03:05 PM

By Tahsin Ali

PURNEA : बिहार में निगरानी ने इन दिनों रिश्वतखोर सरकारी कर्मियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है। हर दिन भ्रष्ट अधिकारी और कर्मी घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए जा रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया के श्रीनगर प्रखंड के अंचल कार्यालय की है, जहां एक नाजिर 10 हजार रुपए रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार नजिर को निगरानी की टीम अपने साथ लेकर चली गई।


जानकारी के मुताबिक श्रीनगर अंचल के झुन्नी कला गांव निवासी उमेश कुमार दास की शिकायत पर निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी अंचल नाजिर विकास रंजन दाखिल खारिज नाम पर शिकायतकर्ता उमेश दास से दस हजार रुपए की मांग कर रहा था।


आरोपी नाजिर लगातार शिकायतकर्ता को पैसों के लिए परेशान कर रहा था। उसने पैसे नहीं देने पर आवेदन को रद्द करने की धमकी उमेश दास को दी थी। जिससे परेशान होकर उमेश दास ने निगरानी को मामले की जानकारी दी। शिकायत दर्ज किए जाने के बाद निगरानी की टीम ने श्रीनगर पहुंचकर मामले की जांच की।


जांच में मामला सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम ने छापेमारी कर रिश्वतखोर नाजिर को रंगेहाथ धर दबोचा। अंचल कार्यालय के लोग जबतक कुछ समझ पाते निगरानी की टीम आरोपी नाजिर को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई।