राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
17-Jan-2022 10:11 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: कोरोना की तीसरी लहर कहर बरपा रही है। औरंगाबाद में अब तक 411 लोग कोरोना संक्रमित हो गये हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू भी लगा रखा है। लेकिन कुछ लोगों को नाईट कर्फ्यू का मतलब ही नहीं पता है और शायद यही कारण है कि रात भर बार बालाओं का अश्लील डांस हुआ और इस दौरान कोविड नियमों का पालन तक नहीं किया गया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
औरंगाबाद के गोह थाना के वर्मा खुर्द गांव में नाईट कर्फ्यू के दौरान मौज मस्ती और बार-बालाओं के ठुमके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन हद तो यह है कि अधिकारियों को भी इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी। बिना मास्क लगाए सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे थे। ना तो किसी ने दो गज की दूरी रखी और ना ही कोविड नियमों का ही पालन किया। डीजे की धून पर बार-बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। कर्फ्यू के दौरान रातभर यह कार्यक्रम चलता रहा है लेकिन पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी।
वायरल वीडियो रविवार की रात का बताया जा रहा है जो बार बालाओं के डांस प्रोग्राम का है। जहां कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गयी। बार बालाओं के डांस के दौरान सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कार्यक्रम पूरी रात तक चला। कार्यक्रम में आसपास के गांव वाले भी आ गये। जबकि पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील ठुमके लगवाए गए। कार्यक्रम के जरिए कोरोना गाइडलाइंस का खुलेआम उल्लंघन किया हुआ। वहीं इस मामले में गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आते ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से कोई अनुमति नहीं दी गई है।