मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Jun-2023 05:52 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपनी बेटी को लेकर मायके जा रही थी, तभी तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को घंटो जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया स्थित विश्वकर्मा चौक के पास की है।
मृतकों की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी ललित पंडित की 25 वर्षीय पत्नी आशा कुमारी और उसकी 8 साल की बेटी मौसम कुमारी के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि आशा कुमारी अपनी बेटी मौसम के साथ रविवार को अपने मायके जा रही थी। ऑटो से उतरने के बाद दोनों मां-बेटी NH पार कर रही थीं तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्तल पर पहुंच गए और एनएच 31 को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।