ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / BIHAR NEWS : उग्र भीड़ ने महिला को जमकर पीटा, डायल 112 ने...

BIHAR NEWS : उग्र भीड़ ने महिला को जमकर पीटा, डायल 112 ने बचाई जान; अस्पताल में भर्ती

23-Dec-2024 11:02 AM

By First Bihar

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले में भीड़ ने एक महिला की क्रूरता से पिटाई कर दी है। भीड़ की पिटाई की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां मामूली बात पर हुए विवाद की वजह से महिला की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई है। बताया जा रहा है कि भीड़ इतनी बेकाबू थी कि वो महिला की जान लेने पर आतुर हो गई थी।


बताया जा रहा है कि जिस वक्त महिला की पिटाई की जा रही थी उस वक्त महिला रहम की भीख मांग रही थी लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। भीड़ ने महिला को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने किसी तरह से महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।


इधर, घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मुशहरी की है। एक एंबुलेंस कर्मी और चौकीदार ने डायल 112 की टीम को इस घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद टीम मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत मौक पर पहुंची। वहां पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। कहा जा रहा है कि पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए हैं।