ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: MLA के रिश्तेदार की राइस मिल में तीन दिन से चल...

Bihar News: MLA के रिश्तेदार की राइस मिल में तीन दिन से चल रही छापेमारी, बाराती बनकर 40 गाड़ियों से पहुंची थी IT की टीम

08-Dec-2024 04:34 PM

By First Bihar

MOTIHARI: उत्तर बिहार के बड़े राइस मिल रिपुराज के पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। शनिवार की देर शाम आयकर विभाग की टीम बाराती बनकर फैक्ट्री में पहुंची थी। 40 गाड़ियों पर दूल्हा-दुल्हन के नाम का स्टीकर लगाकर इनकम टैक्स की टीम ने धावा बोला था। जिसके बाद हड़कंप मच गया था।


जानकारी के मुताबिक, रिपुराज राइस मिल बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक के एक रिश्तेदार की बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान सभी कर्मी फैक्ट्री के अंदर ही है। शनिवार की शाम से किसी भी कर्मी को बाहर नहीं निकलने दिया गया है। इसके साथ ही सभी कर्मियों के मोबाइल और आधार कार्ड को जब्त कर लिया गया है।


पिछले तीन दिनों से राइस मिल के कर्मियों से पूछताछ और जांच की चल रही है। बताया जाता है कि आयकर विभाग को इस बात की जानकारी मिली थी कि महज कुछ ही समय में इस फैक्ट्री के मालिक ने अकूत सम्पति अर्जित कर ली है। इसी सूचना के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की है।


आयकर विभाग की टीम ने बाराती बनकर इस राइस मिल में एंट्री मारी और तब से छापेमारी जारी है। विभाग ने इस फैक्ट्री के चार्टर्ड अकाउंटेट आनंद कुमार के मोतिहारी स्थित आवास पर भी छापेमारी की है, जहां से टीम ने कंप्यूटर और हार्ड डिस्क समेत अन्य दस्तावेजों को जब्त किया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम