ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप

Bihar News : उधार चाय देने से किया मना तो बदमाशों ने दुकानदार पर पेट्रोल छिड़ककर लगायी आग

Bihar News : उधार चाय देने से किया मना तो बदमाशों ने दुकानदार पर पेट्रोल छिड़ककर लगायी आग

06-Oct-2024 11:25 AM

By First Bihar

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सिरफिरे युवक की करतूत सामने आई है। उसने एक चाय दुकानदार को सिर्फ इसलिए आग के हवाले कर दिया, क्योंकि उसने उधार में चाय देने से इंकार कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार घायल शख्स की पहचान गंगजला के इस्लामिया चौक के वार्ड 16 निवासी खगेश चंद्र चौधरी के रूप में हुई है। वह सहरसा बस स्टैंड के दक्षिणी भाग में चाय की दुकान चलाता है। शनिवार को इस चाय दुकान पर लगातार उधार में चाय पीने वाला दिनेश मल्लिक उर्फ दीना नाम का एक व्यक्ति पहुंचा और चाय की मांग की। चाय दुकानदार ने अपना बकाया पैसा मांगा। इस पर दिनेश ने पहले तो गाली गलौज की फिर अचानक चाय दुकानदार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 


वहीं ,आग में दुकानदार बुरी तरह झुलस गया. आसपास के लोगों ने आनन-फानन में बुरी तरह जल चुके दुकानदार को बगल के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस बारे में बस ऑनर एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्र ने बताया कि आग लगाने वाला युवक इतना उग्र था कि उसने पेट्रोल की बोतल और आग का लुक्का साथ में लेकर आया था और पेट्रोल छिड़ककर लुक्का से आग लगा दिया। 


उधर, इस पूरे मामले पर प्रभारी सदर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुए हैं। आरोपी दिनेश मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की जानकारी के मुताबिक पूर्व का उधार नहीं चुकाने और फिर से चाय उधार मांगने पर जब चाय दुकानदार ने इंकार किया तो दिनेश मल्लिक उर्फ दीना ने चाय दुकानदार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया।