ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Bihar News: सीतामढ़ी से बड़ी खबर, तालाब में डूबने से एक ही परिवार...

Bihar News: सीतामढ़ी से बड़ी खबर, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

24-Oct-2024 08:04 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां तालाब में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी है। मृतकों में तीन बच्ची और एक महिला शामिल है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना परिहार भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित बेला थाना क्षेत्र के उसरैना टोले मोहनपुर गांव की है जहां गुरुवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्ची तथा एक महिला शामिल है। मृतक की पहचान उसरैना टोले मोहनपुर गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी की 13 वर्षीया पुत्री नाजिया खातून, 8 वर्षीया पुत्री नासरीन खातून, 6 वर्षीया पुत्री जैनब खातून तथा कमरुद्दीन की 60 वर्षीया मां सगीरा खातून के रूप में की गई है। 


दोपहर बाद तालाब से चारों का शव बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के संबंध में सगीरा खातून के पति इस्लाम अंसारी ने बताया कि सभी गांव स्थित तालाब में नहाने गए थे। तालाब में काफी फिसलन है। पांव फिसलने के कारण इनमें से एक डूबने लगी। एक दूसरे को बचाने के क्रम में सभी डूब गए। 


इस्लाम दोपहर बाद जब घर आए तो बच्चों एवं पत्नी को घर में नहीं देखा। इसके बाद उन्हें  खोजबीन करते हुए तालाब की तरफ गए। तालाब में चारों के शव उपलाता मिला। बता दें कि इस्लाम का पुत्र कमरुद्दीन सऊदी अरब में रहता है। उसे भी इस हृदय विदारक घटना की सूचना दे दी गई है। इस संदर्भ में बेला थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रमाशंकर कुमार घटना की पुष्टि की। वही उन्होंने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।