ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Bihar News: बिहार के शिक्षकों ने नेपाल में छलकाए जाम, ट्रिप पर गई...

Bihar News: बिहार के शिक्षकों ने नेपाल में छलकाए जाम, ट्रिप पर गई छात्राओं के साथ की छेड़खानी; वीडियो वायरल हुआ तो ग्रामीणों ने किया भारी बवाल

28-Oct-2024 07:47 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: स्कूली बच्चो को शैक्षणिक परिभ्रमण पर लेकर नेपाल गए सहरसा के शिक्षकों ने जमकर जाम छलकाए। शराब के नशे में धुत शिक्षकों ने बस में स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर भारी हंगामा किया और स्कूल में तालाबंदी कर दी। 


दरअसल, सहरसा के पत्तरघट प्रखंड क्षेत्र के धनौली पश्चिमी पंचायत के कहरा गांव स्थित मौनी मध्य विद्यालय के कुछ शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 


जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो शनिवार का है। शनिवार को स्कूल के नौवीं और दशवी के छात्राओं को लेकर आठ शिक्षक नेपाल परिभ्रमण पर गए थे। जहां कुछ शिक्षकों ने शराब का सेवन कर लिया। जिसके बाद उन्होंने अपनी सभी हदों को पार करते हुए नशे में छात्राओं से ही उलझना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो एक छात्र ने बना लिया और उसे वायरल कर दिया है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


उधर, जानकारी मिलने के बाद सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी। खबर लिखे जाने तक स्कूल में तालाबंदी जारी था। वरीय अधिकारी के आने का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा है कि वे अपने बच्चों को पूरे विश्वास से शिक्षकों के साथ परिभ्रमण पर भेजते हैं लेकिन शराब नहीं पीने की शपथ लेने के बावजूद शराब के नशे में ऐसी हरकत करते हैं, यह बर्दाश्त से बाहर की चीज है।