ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / Bihar News: बिहार में खेसारी लाल का गाना नहीं बजाने पर शादी समारोह...

Bihar News: बिहार में खेसारी लाल का गाना नहीं बजाने पर शादी समारोह में भारी बवाल, बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

30-Nov-2024 02:23 PM

By First Bihar

CHHAPRA: छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायबगंज मोहल्ले में शुक्रवार रात एक शादी समारोह में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना नहीं बजाने को लेकर बवाल हो गया। इस घटना में करीब 50 लोगों ने बारातियों पर हमला कर दिया, जिसमें कई बाराती घायल हो गए।


दरअसल, आरा के पुराना पुलिस लाइन एमपी बाग इलाके से आई बारात में रात करीब 11 बजे खेसारी लाल यादव का गाना बजाने की मांग की गई थी। जब यह गाना नहीं बजा तो मोहल्ले के लोगों और बारातियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने बारातियों पर हमला कर दिया। उन्होंने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस हमले में कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।


क्यों हुआ यह बवाल?

इस घटना के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि खेसारी लाल यादव के गाने को लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही कोई विवाद रहा होगा। बहरहाल शादी जैसे शुभ अवसर पर इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दूल्हे के पिता ने इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और कुछ लोगों को नामजद भी किया है।