मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Oct-2024 09:34 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम की स्कॉर्पियों गाड़ी से कुचलकर एक शराब तस्कर की मौत हो गई। वही दूसरा शराब तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम स्कॉर्पियो को गड्ढे में छोड़कर फरार हो गये। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
वही इस घटना से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची सोनपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा।
घटना सारण जिले के सोनपुर के दुधैला बाइपास चौक के भिनक टोला की है जहां उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। मृतक की पहचान बाबुरबानी गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश राय का पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्कर को पकड़ने के लिए पीछा कर रही थी। इसी दौरान उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो कार ने बाइक से भाग रहे दो शराब डिलिवरी एजेंट को कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि मृतक शराब डिलिवरी एजेंट था। जिसे पकड़ने के लिए उत्पाद विभाग के अधिकारी स्कॉर्पियो से पीछा कर रहे थे। तभी दो लोग स्कॉर्पियो के चपेट में आ गए और एक की मौत हो गयी। मृतक शराब की डिलिवरी का काम करता था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 
