ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / Bihar News: तेज रफ्तार डंफर ने तीन लड़कों को रौंदा, हादसे में बाइक...

Bihar News: तेज रफ्तार डंफर ने तीन लड़कों को रौंदा, हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

11-Nov-2024 09:36 PM

By mritunjay

ARWAL: अरवल में तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना किंजर थाना क्षेत्र के भुआपुर की है।


घटना इतना दर्दनाक है कि शव को देखते ही किसी की भी रूह कांप जाए। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मृतक की पहचान करपी थाना क्षेत्र के रामापुर मुसहरी निवासी मिथिलेश दास एवं औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र स्थित टनकुपी गांव निवासी उसके भांजे अमन कुमार के रूप में हुई है।


वहीं इस हादसे में नवलेश कुमार घायल बताया जा रहा है। सभी एक ही बाइस पर सवार होकर इमामगंज से अपने घर रामापुर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर करपी एवं किंजर थाने की पुलिस पहुंची हुई है और लोगों को समझाने में लगी हुई है।