ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

Bihar News: जहरीले सांप ने युवक को डसा, कोबरा को बोरे में लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, मच गया हड़कंप

30-Nov-2024 11:18 AM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक जिंदा कोबरा लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। सांप के डसने के बाद युवक ने उसे पकड़ लिया और बोरा में बंद कर अस्पताल जा पहुंचा। सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों के साथ साथ वहां भर्ती मरीजों और परिजनों में अफरा तफरी मच गई।


दरअसल, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ वार्ड नंबर 10 निवासी लक्ष्मण साह के 35 वर्षीय पुत्र समोद कुमार साह को उनके दरवाजे पर ही बाएं पैर में सांप ने डस लिया था। इसके बाद पीड़ित और उनके परिजन उस सांप को पकड़कर बोरा में डालकर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।


हालात तब और बिगड़ गया, जब इलाज के दौरान बोरा में रखा सांप निकलकर अस्पताल परिसर में खड़ी एक बाइक की सीट के नीचे जाकर छिप गया। सांप को देखकर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और हर कोई इस घटना को अपने मोबाइल में कैद करने में जुट गया।


इसी बीच, एक युवक ने अपनी सूझबूझ से बाइक की सीट के नीचे छिपे सांप को हाथ से पकड़कर बाहर निकाला और दोबारा बोरे में बंद कर दिया। इधर, सर्पदंश से पीड़ित समोद कुमार साह का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।