ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
26-Oct-2024 09:57 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास के अकोढीगोला के चांदी में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि बहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है जबकि मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका की पहचान विमल सिंह की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि 8 साल पहले धौढाड़ की रहने वाली मनीषा की शादी अकोढीगोला के चांदी के रहने वाले विमल सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। मिली जानकारी के अनुसार घर में बंटवारे का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण यह घटना हुई है। मृतका के पिता का कहना है कि मनीषा के ससुराल वालों ने ही गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।
मृतका के पिता का आरोप है कि मनीषा की देवरानी को ज्यादा दहेज मिला था जिसे लेकर मनीषा को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करने लगे थे। जबकि ससुराल पक्ष के लोग कह रहे हैं कि पारिवारिक बातों को लेकर गुस्से में महिला ने अपने ही कमरे में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति विमल सिंह और एक अन्य परिजन को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।