ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: बालू माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी, 26 सौ से अधिक ठिकानों...

Bihar News: बालू माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी, 26 सौ से अधिक ठिकानों पर रेड कर करोड़ों रू वसूले गए...

04-Dec-2024 05:55 PM

By First Bihar

PATNA:  बिहार में अवैध खनन के खिलाफ ठोस कार्रवाई जारी है. नवंबर महीने में 2600 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई. खान एवं भूतत्व विभाग ने बताया है कि इस दौरान 6 करोड़ की राशि वसूल की गई है. 

नवंबर महीने में सूबे के सभी जिला खनन कार्यालय द्वारा अवैध खनन/परिवहन/भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए की गई संयुक्त कार्रवाई में 2650 जगहों पर छापेमारी की गई. कुल ₹601.03 लाख की वसूली की गई. जिसमें सर्वाधिक जगहों पर छापेमारी भोजपुर (163) में की गई. सर्वाधिक वसूली गया में की गई जहां कुल ₹86.19 लाख वसूले गए. एक माह में कुल 213 प्राथमिकियां दर्ज और 73 गिरफ्तारियां हुईं. जिसमें सर्वाधिक गिरफ्तारियां (17) सारण में हुई. कुल 38 जिलों में 682 वाहन जब्त हुए, जिसमें सर्वाधिक वाहन भोजपुर (84 वाहन) में जब्त हुए। नवंबर माह की कार्रवाई में वसूले गए ₹601.03 लाख में न्यायालय के आदेश से दंड के रूप में कुल ₹227.25 लाख और विभाग द्वारा दंड के रूप में कुल ₹373.78 लाख शामिल हैं।