ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar News: सूचना जनसंपर्क विभाग का हाल बेहाल...सचिवालय से लेकर क्षेत्रीय कार्यालयों में अफसरों- कर्मियों की भारी कमी

03-Dec-2024 12:34 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार सरकार में बड़े पैमाने में अधिकारियों-कर्मियों का पद लंबे समय से खाली है. सचिवालय से लेकर जिलास्तरीय कार्यालय में कर्मियों की भारी कमी है. उप सचिव से लेकर परिचारी तक की भारी कमी है. यह हाल है सरकार के कामों का प्रचार-प्रसार करने वाले सूचना एवं जन संपर्क विभाग का. आरटीआई से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार आधी क्षमता के साथ कार्य हो रहे हैं. 

चार सालों में मिली सूचना..यह स्थिति है आरटीआई कानून की.. 

बिहार के जान-माने आरटीआई एक्टिविस्ट शिवप्रकाश राय ने 2020-21 में सूचना मांगी थी. लगभग चार सालों बाद तब जानकारी मिली है, जब सूचना आयुक्त के यहां 4 दिसंबर को सुनवाई है. सुनवाई से ठीक पहले मांगी गई सूचना आवेदक को दी गई है। आरटीआई एक्टिविस्ट शिवप्रकाश राय कहते हैं, तीन वर्ष 8 माह के बाद सूचना दी गई है. जिसकी सुनवाई 4 दिसंबर को सूचना आयुक्त प्रकाश कुमार के यहाँ हैं. सूचना -जन सम्पर्क विभाग में स्वीकृत बल के अनुसार ऑफिसर -कर्मी नहीं हैं. सरकारी कर्मियों का पद काफी संख्या में पद खाली हैं. 

बड़े पैमाने पर खाली हैं पद 

सूचना जनसंपर्क विभाग ने आरटीआई से मांगी गई सूचना में जो जानकारी दी है, उसके अनुसार उप सचिव के 2 पद खाली हैं. इसके अलावे अवर सचिव 2, प्रशाखा पदाधिकारी 1 मुख्यालय स्तर पर, सहायक 17 मुख्यालय स्तर पर, उच्च वर्गीय लिपिक 4, निम्नवर्गीय लिपिक 10, उप निदेशक 19,सहायक 68, अपर जिला जन संपर्क पदाधिकारी 34, इलेक्ट्रॉनिक अभियंता 1,सहायक इलेक्ट्रॉनिक अभियंता 1,सहायक अभियंता 1,आप्त सचिव 1,निजी सहायक 2,आशुलिपिक 4,टंकक 5, सूचना लिपिक 96, चलचित्र चालक 53, परिचारी 71, चालक 46,छायाकार 10, प्रेस सहायक 1,कलाकार वर्ग में कुल 32 पद खाली हैं.

विवेकानंद की रिपोर्ट