बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
05-Oct-2024 09:51 AM
By First Bihar
JAMUI : बिहार में उत्पाद पुलिस ने जमुई’-चकाई मुख्य मार्ग के पैलवाजन गांव के समीप शराब लदे वाहन को जब्त किया है। इसको लेकर उत्पाद अधीक्षक सुभाष पांडेय ने बताया कि उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि देवघर के झारखंड से आर्मी के स्टार लगे एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में तीन से चार बजे के बीच शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।
इसके बाद डुमरी चेकपोस्ट के समीप सभी आने-जाने वाले वाहनों का सघन जांच किया गया। इस दौरान एक स्कॉर्पियो काफी तीव्र गति से चेकपोस्ट से गुजर रहा था और जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया। ऐसी गाड़ी का इस्तेमाल आर्मी में किया जाता है। लेकिन वह बैरियर को तोड़ते हुए भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। तस्कर पुलिस से बचने के लिए डुमरी चेकपोस्ट से लेकर पैलवाजन गांव तक लगातार पुलिस वाहन पर शराब से भरी बोतल फेंकते रहे।लेकिन पुलिस ने उनका पीछा जारी रखा और पैलवाजन के समीप 56 कार्टून शराब लदे इस वाहन को जब्त कर लिया।
वहीं, हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। आर्मी के स्टार लगे वाहन का इस्तेमाल आमतौर पर अधिकारियों की ओर से किया जाता है। उत्पाद पुलिस ने इस वाहन को शक के आधार पर रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन तस्कर वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस को चकमा देने के लिए इस वाहन का उपयोग किया गया। पुलिस वाहन को जब्त करके मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
उत्पाद पुलिस ने बताया कि जिस वहां से शराब की तस्करी की जा रही थी। वह स्कॉर्पियो और उसमें बोर्नेट पर बीजेपी का झंडा और स्कॉर्पियो के आगे सिंगल स्टार लगा था। ऐसी बहन अक्सर आर्मी में इस्तेमाल किया जाता है। कोई पदाधिकारी सिंगल स्टार लगाकर घूमते हैं। अब शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए वैसे वाहनों का उपयोग कर रहे हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले भी सिंगल स्टार लगे वाहनों से शराब की तस्करी की जा रही थी। इसे पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उत्पाद अधीक्षक सुभाष पांडेय ने बताया कि डुमरी चेक पोस्ट पर जांच की जा रही थी तभी शराब तस्कर बैरिकेडिंग तोड़कर भागने लगा। उत्पाद पुलिस के जवानों ने पीछा किया लेकिन 4 किलोमीटर तक शराब की बोतल से तस्करों ने हमला कर दिया इस कारण वह भागने में सफल रहा फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...