ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Bihar News: मेला में तैनात पुलिसकर्मी ने बार-बालाओं के साथ जमकर लगाए ठुमके,...

Bihar News: मेला में तैनात पुलिसकर्मी ने बार-बालाओं के साथ जमकर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

20-Nov-2024 11:50 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में पुलिसकर्मियों का बार-बाला के साथ डांस करते वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां मेला में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं के साथ डांस करते एक चौकीदार का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महिषी थानां क्षेत्र के बलुआहा गांव का है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे चौकीदार स्टेज पर बार बाला के साथ वर्दी पहने ठुमके लगा रहा है।


वायरल वीडियो में बार बालाओं के साथ डांस करता दिख रहा शख्स महिषी थाना में पदस्थापित चौकीदार है, जो दोनों डांसर के बीच में पुलिस की वर्दी में बैठकर डांस करते दिख रहा है हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो के सत्यता की कोई पुष्टि 1st Bihar नहीं करता है। वायरल हो रहे वीडियो मामले को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर परमिशन दिया गया था। 


उन्होंने बताया कि मेला में महिषी थाना के चौकीदार विजय पासवान की ड्यूटी लगी थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद देर रात नाच होने लगा, जो अश्लीलता और फूहड़ता से भरी हुई थी। चौकीदार का काम था जो अपने वरीय पदाधिकारी को सूचना देने का था लेकिन वो भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन गया। जिससे वरीय पदाधिकारियों के द्वारा संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में आयोजक और चौकीदार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।