Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल
29-Nov-2024 02:33 PM
By First Bihar
MUNGER: पति के वियोग में एक पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। दो दिन पहले ही पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महज दस दिन पहले ही दोनों विवाह के बंधन में बंधे थे। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया है और दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, पूरा मामला मुंगेर मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पति की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि पत्नी ने भी महज दो दिन बाद फांसी लगा आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पश्चिमी अजीमगंज निवासी टुनटुन विश्वकर्मा की बेटी प्राची ने घर से एक किलोमीटर दूर हटिया चौक निवासी शंभू विश्वकर्मा के पुत्र उज्जवल विश्वकर्मा से करीब 9 महीना पहले घरवालों के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद दोनों परिवारवालों से अलग किराए पर घर लेकर राजगंज शिवालय के पास रह रहे थे। शादी के बाद से दोनों के ऊपर काफी दवाब बना हुआ था और शादी के सालभर भी नहीं बीते थे कि अचानक दो दिन पहले पति उज्ज्वल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उज्ज्वल के परिजनों ने प्राची के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया।
पति के मौत के सदमे में प्राची ने भी खौफनाफ कदम उठाते हुए खुद फांसी के फंदे से झूल गई। इश घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे परिजनों ने अब मृतक उज्ज्वल के परिवार वालों पर भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।