अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Dec-2024 02:38 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर में पैक्स चुनाव में जीत के बाद जश्न मना रहे समर्थकों और विपक्ष के समर्थकों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक पुलिस जवान का सिर फट गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव की है।
दरअसल, पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद डीजे बजाकर जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान विपक्षी प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जल दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया जिसेम एक जवान का सिर फट गया।
आनन-फानन में घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर में सात टांके लगाए गए हैं। पुलिस नें जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और 15 नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल सिपाही भोजपुर जिला के गडहनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी अजीज आलम का 42 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शोएब मलिक बताया गया है, जो भगवानपूर थाना में पोस्टेड है।
पूरे मामले पर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला गया था, वहीं विपक्षी पार्टी से टकराव हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हुआ है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 15 नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।