मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Nov-2024 02:16 PM
By First Bihar
NALANDA: खबर बिहार के नालंदा की है जहां महज 300 रुपए की खातिर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वही 6 लोग घायल हो गए। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव की है। जहां सदन मिस्त्री के यहां गांव के ही मिठू यादव का 300 रुपये बकाया था। उसी बकाया पैसे को मांगने मिठू यादव और उसके सहयोगी नशे की हालत में सदन मिस्त्री के घर के पास पहुंचा था।
बकाया पैसे की जब मांग करने लगा तब सदन मिस्त्री द्वारा बाद में रुपये लौटने की बात कही गई तब लोगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारकर लहू लुहान कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आये परिवार के 6 लोग जख़्मी हो गए। सभी लोगों को इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सक ने सदन मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र का आरोप है पिता जी घर के पास बैठे थे उसी दौरान 300 रुपये मांगने मिठू यादव और उसके सहयोगी आये रुपया नही देने पर पिट पिट कर जान लेलिया।इस मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।