ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Bihar News: डूबने से दो नाबालिग लड़कों की दर्दनाक मौत, नदी में नहाने...

Bihar News: डूबने से दो नाबालिग लड़कों की दर्दनाक मौत, नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा

10-Nov-2024 09:27 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दर्दनाक हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। दोनों नाबालिग लड़कों की करेह नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों लड़के कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे और इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। इस घटना के बाद मृतक लड़कों के परिवार में कोहराम मच गया है।


दोनों लड़कों की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सोरमा गांव निवासी सुनील ठाकुर के 12 साल के बेटे कुमार गौरव और रंजीत ठाकुर के 13 वर्षीय बेटे अमर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गांव के अन्य चार लड़कों के साथ सरस्वती मंदिर घाट पर सरेह नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी में नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई।


इस घटना के बाद बाकी लड़कों ने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नदी से बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, दो लड़कों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।