ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: मूर्ति बैठाने को लेकर दो पक्षों में भारी विवाद, देर रात...

Bihar News: मूर्ति बैठाने को लेकर दो पक्षों में भारी विवाद, देर रात झड़प के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

01-Nov-2024 01:23 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक मंदिर में मूर्ति स्थापित कर पूजा करने को लेकर दीपावली की देर रात भारी विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखे इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पिटाई की। उसके बाद माहौल खराब होने की सूचना मिलने के बाद आनन फानन में मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।


दरअसल, घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग की है। यहां मूर्ति बैठाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और आलाधिकारी पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। देर रात तक इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।


नगर अपर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि एक पक्ष के द्वारा मूर्ति स्थापित कर पूजा करने को लेकर दूसरे पक्ष का विरोध हुआ था। पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है वह अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति बनाए रखें। शुक्रवार की सुबह डीएम समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और शांति समिति की बैठक की है।