BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
27-Dec-2024 09:34 PM
By First Bihar
SARAN: छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव के पास पुलिस ने एक नागालैंड नंबर कंटेनर को रुकवाया। पुलिस को देखते ही ड्राईवर मौके से फरार हो गया। जब पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तब उसमें से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुआ।
इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 844 कार्टन विदेशी शराब को जब्त किया गया। जिसकी कीमत 50 लाख रूपये बतायी जा रही है। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि नागालैंड नंबर प्लेट लगा कंटेनर छपरा में प्रवेश किया है। जिसके अंदर शराब की बड़ी खेप रखी गयी है। जिसकी कीमत लाखों रूपये है।
मिली सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच के क्रम में नागालैंड नंबर के कंटेनर को पकड़ा हालांकि चालक पुलिस को देखते ही फरार हो गया। शराब की इतनी बड़ी खेप को नये साल के जश्न में खपाने की योजना थी। इसलिए 50 लाख के विदेशी शराब को छपरा लाया गया था। फिलहाल पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कंटेनर के मालिक की पहचान में जुटी है। वही ड्राइवर का भी पता लगाया जा रहा है।
छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट..