ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: खगड़िया में पुलिस की दबंगई, किसान और महिलाओं की पिटाई का...

Bihar News: खगड़िया में पुलिस की दबंगई, किसान और महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल

16-Nov-2024 07:38 PM

By First Bihar

KHAGARIA: खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के धनछर गांव में कोपरिया पुलिस ने किसान और महिलाओं की पिटाई कर दी। लाठी से पिटाई करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।  


दरअसल धनछर गांव होते हुए स्टेट हाईवे 95 तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसे लेकर लोगों से घर खाली करने को कहा जा रहा था। शनिवार को सहरसा जिले के सलखुआ थाने के एसआई धनंजय सिंह धनछर गांव पहुंच गये और विरोध करने वाले किसानों और महिलाओं के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। 


जब किसान मुआवजे की मांग करने लगे तब पुलिस कर्मी उनकी पिटाई करने लगे। मानसी थाना के अपर थाना अध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि मानसी थाना पुलिस उस जगह पर नहीं गयी थी। हालांकि सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

खगड़िया से अनीश कुमार की रिपोर्ट..