अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
10-Oct-2024 11:49 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां सुधानी के पास ब्रिज नंबर 136 के पास एक मालगाड़ी का दो डिब्बा पटरी से उतर गया है राहत की बात यह है कि किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार किशनगंज रेलखंड के बीच सुधानी रेलवे स्टेशन के समीप ब्रिज संख्या 136रेल गेट के समीप माल ट्रेन डिरेल हो गई है। जिसके कारण एक रूट की रेल लाइन बाधित हो गई हैं।
स्थानीय ग्रामीण के मुताबिक मालगाड़ी गुवाहाटी से चलकर किशनगंज होते हुए बारसोई के रास्ते कटिहार रेल मंडल को आने वाली थी।इसी बीच सुधानी रेल गेट के समीप ब्रिज नंबर 136 के निकट दो डिब्बा डिरेल हो गई। हालाकि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। जोरदार आवाज होने के कारण स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना के कारण एक रूट की रेल लाइन बाधित हो गई हैं। जबकि दूसरा ट्रैक फ्री रहने के कारण ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है। दो-तीन घंटे के अंदर में ट्रैक को खाली कर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा।
रेलवे की तरफ से इसकी वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है। डिरेल होने की क्या वजह है इसका पता लगाया जा रहा है। कटिहार रेलवे के सीनियर डीसीएम से मिली जानकारी के मुताबिक दो-तीन घंटे के अंदर में रेलवे ट्रैक को खाली कर दिया जाएगा और आगमन सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाएगा। इसे लेकर जांच टीम गठित की जाएगी कि किस परिस्थिति में मालगाड़ी डिरेल हुई है। समाचार लिखे जाने तक राहत कार्य जारी था।
बता दें कि बीते दिनों प्राणपुर के समीप भी पेट्रोल रेल टैंकर डिरेल हो गई थी। हाल के दिनों में यह दूसरी घटना है।