मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
19-Nov-2024 11:22 AM
By First Bihar
SAMASTIPUR: जेडीयू के पूर्व विधायक ने अपने से आधी उम्र की लड़की से मंदिर में शादी रचाई है। शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। बेगूसराय के गढपुरा स्थित बाबा हरि गिरि धाम में यह शादी संपन्न हुई है।
जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के विभूतिपुर के जेडीयू के पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने अपनी से आधी उम्र की लड़की से शादी रचाई है। बताया जा रहा है कि विधायक की उम्र 62 साल है जबकि लड़की की उम्र मह 25 वर्ष है। सोमवार की रात पूर्व विधायक ने खगड़िया के अलौली निवासी सीताराम सिंह की बेटी रवीना कुमारी से शादी रचाई।
सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व विधायक ने शादी करने का फैसला लिया है। पूर्व विधायक रामबालक सिंह विभूतिपुर सीट से अपनी नई नवेली पत्नी रवीना कुमारी को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं।
बता दें कि इसी तरह का मामला लोकसभा चुनाव के दौरान भी सामने आया था जब शेखपुरा के कुख्यात अशोक महतो ने चुनाव लड़ने के लिए 65 साल की उम्र में अचानक शादी रचा ली थी। अशोक महतो ने लखीसराय की रहने वाली अनिता कुमारी से शादी रचाई थी।
शादी करने के बाद अशोक महतो अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर लालू के दरबार में पहुंचे थे और आरजेडी का टिकट हासिल करने के बाद अपनी नई नवेली पत्नी को मुंगेर सीट से जेडीयू के ललन सिंह के खिलाफ मैदान में उतार दिया था हालांकि अनिता देवी को हार का सामना करना पड़ा था।