ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / Bihar News: जयमाला के स्टेज पर नशे में टल्ली होकर झूमने लगा दूल्हा,...

Bihar News: जयमाला के स्टेज पर नशे में टल्ली होकर झूमने लगा दूल्हा, शादी के मंडप में हो गया भारी बवाल

10-Dec-2024 03:30 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बेगूसराय में शादी करने पहुंचा एक दूल्हा नशे में टल्ली होकर जयमाला के स्टेज पर झूमने लगा और देखते ही देखते चारो खाने चीत हो गया। इस घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। जब इस बात की जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने शराबी दूल्हे से शादी करने के इनकार कर दिया। इसके बाद भारी बवाल हुआ।


दरअसल, बेगूसराय जिले के तेयाय सहायक थाना क्षेत्र के काजीर सलपुर गांव में एक विवाह समारोह में दूल्हे के नशे में धुत होने के कारण शादी टूट गई। 8 दिसंबर को बुलबुल महतो की बेटी की शादी तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर नया टोला निवासी भुल्ला महतो के बेटे से होनी थी। बारात के आने पर दूल्हे को नशे की हालत में देखा गया। वह चलने-फिरने में भी असमर्थ था।


जयमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर गिर गया। इस घटना से दुल्हन और उसके परिवार वाले बेहद आहत हुए और उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे के नशे की आदत के बारे में जानकर लड़की के परिवार वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया और शादी का सारा खर्च वापस मांगने लगे। 9 दिसंबर को शादी का सारा सामान वापस करने के बाद लड़की वालों ने दूल्हे को मुक्त किया।


सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हे को हिरासत में लिया। जांच में पुष्टि हुई कि दूल्हा पिछले कई सालों से नशे का आदी है। पुलिस के बीच बचाव के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दूल्हे को अरेस्ट कर लिया और आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।