Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा
19-Nov-2024 06:42 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के दो हिस्सों को जोड़ने वाले गंगा पर बने राजेन्द्र सेतु पर मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक करीब 8 घंटे तक परिचालन बंद रहेगा। इस रास्ते से सफर करने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। बेगूसराय और पटना पुलिस पुल के दोनों हिस्सों पर तैनात रहेगी।
दरअसल, राजेंद्र सेतु की मरम्मती का काम काफी लंबे समय से चल रहा है। पुल के दोनों लेन पर बारी-बारी से गाड़ियों का परिचालन होता है। दोनों छोर पर मौजूद पुलिस आपसी तालमेल से 15 से 30 मिनट तक के लिए एक लेन को खोलती है। पूर्व मध्य रेल के मोकामा ब्रिज के असिस्टेंट इंजीनियर ने दोनों जिलों को पुल पर परिचलन बंद रखने की जानकारी दी है और पुलिस की तैनाती की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र सेतु की सड़क की मरम्मती के लिए मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक परिचालन बंद रहेगा। रेलवे की मांग पर दोनों छोर पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि सिमरिया में 122 मीटर ढलाई का काम होना है। जिसके कारण 19 नवंबर को रात 10बसे से 20 नवंबर की सुबह 6 बजे तक राजेंद्र सेतु का सड़क मार्ग बंद रहेगा।
ऐसे में इस दौरान इस मार्ग पर किसी भी गाड़ी के आने-जाने की परमिशन नहीं होगी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। बता दें कि राजेंद्र सेतु की मरम्मती के साथ ही दो नए पुलों का निर्माण कार्य भी काफी तेजी से चल रहा है। दोनों पुलों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के लोगों को बड़ी सहूलियत हो जाएगी।