ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

Home / news / BIHAR NEWS: बच्‍चा न होने पर ससुरालवालों ने की बहू की हत्‍या, दहेज...

BIHAR NEWS: बच्‍चा न होने पर ससुरालवालों ने की बहू की हत्‍या, दहेज के लिए भी करते थे परेशान

27-Dec-2024 11:48 AM

By First Bihar

NALNDA : बिहार के नालंदा से मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां 21वीं में महज एक छोटी सी बात को लेकर एक बहु की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, नालंदा में मानवता को शर्मसार कर देने बाला हैवानियत की घटना घटी है। यहां शादी के 6 साल बाद भी बच्चा नही होने के कारण वर पक्ष ने वधु पर जमकर दवाब बनाया उसके बाद वापस से दहेज़ की मांग करके भी मानसिक तौर पर दवाब बनाया गया। लेकिन,यहां भी बात नहीं बनी तो अब वर पक्ष ने बहु की हत्या कर शव को किस कदर लटका दिया कि यह आत्महत्या प्रतीत हो। यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ला का बताया जा रहा है। 


इस घटना में मृतिका की पहचान उपरौरा गांव निवासी राजकिशोर पासवान की पुत्री आराधना कुमारी है। मृतिका के पिता का आरोप है 2019 में बेटी की शादी खसगंज मोहल्ला निवासी रामलगन पासवान के पुत्र ओम प्रकाश दिवाकर से किया था।शादी के बाद बाइक और अन्य सामान की मांग कर रहा था और बच्चा नही होने के कारण ससुराल के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था और आज हत्या कर फांसी पर लटका दिया।