ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Bihar News: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, जश्न के बीच एकसाथ बुझ...

Bihar News: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, जश्न के बीच एकसाथ बुझ गए दो घरों के चिराग

30-Oct-2024 04:57 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: पूरे देश में दिवाली को लेकर खुशी का माहौल है। लोग अपने-अपने तरीके से दिवाली को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। एक दर्दनाक हादसे में एकसाथ दो घरों के चिराग बुझ गए।


दरअसल, बिहार थाना क्षेत्र टिकुली पर मोहल्ला में बुधवार की दोपहर तालाब में डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मथुरिया मोहल्ला निवासी सागर पांडेय के 9 वर्षीय बेटे आदित्य कुमार और अम्बेर मोहल्ला निवासी सुरेंद्र यादव के 11 वर्षीय बेटे सुभम कुमार के रूप में हुई है। 


स्थानीय वार्ड पार्षद का आरोप है कि स्मार्ट सिटी द्वारा तालाब का जीणोद्धार किया गया लेकिन लेवल को नही मिलाया जिसके कारण तालाब में कहीं गड्ढा है तो कही ऊंचा, ऐसे में यह तालाब खतनाक हो गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि आदित्य कुमार और सुभम कुमार दोस्तों के साथ टिकुली पर तालाब के पास गए थे, जहां पैर फिसलने से दोनों तालाब में गिर गए।


दोनों बच्चे पानी मे डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बिहारशरीफ सीओ ने सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिवार को 20-20 हजार का चेक सौंपा है।