गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
29-Oct-2024 10:11 PM
By mritunjay
ARWAL: इस वक्त की बड़ी खबर अरवल से आ रही है जहां एक ट्रक ने स्कॉर्पियों में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 7 लोग बुरी तरह घायल हो गये है। सभी घायलों को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे हैं। घटना एनएच-139 के पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग की है।
जहां धनतेरस के दिन सदर थाना क्षेत्र के बनिया बिगहा गांव के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार परासी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की रहने वाली महिला लक्ष्मिया देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद पूर्व मुखिया की गाड़ी से महिला को सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। अस्पताल जाने के दौरान बनिया बिगहा के पास मुखिया की स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गये।
घायलों की पहचान ड्राइवर जितेंद्र कुमार, शिवपूजन पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र पासवान,23 वर्षीय गोविंद कुमार, रमेश पासवान, सुरेश पासवान के 35 वर्षीय पुत्र धर्मजीत कुमार, तेज नारायण प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।