ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: साइबर ठगों ने बिहार के डॉन को लगाया चूना, बीजेपी विधायक...

Bihar News: साइबर ठगों ने बिहार के डॉन को लगाया चूना, बीजेपी विधायक के पति हैं अखिलेश सिंह

09-Oct-2024 09:54 PM

By First Bihar

NAWADA: जिस व्यक्ति का नाम सुनकर लोग डर जाते थे आज उसी को साइबर ठगों ने चूना लगा दिया। हम बात बिहार के चर्चित डॉन और वारिसलीगंज से बीजेपी की विधायक अरुणा देवी के पति पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह की कर रहे हैं। बताया जाता है कि एक समय था जब वारिसलीगंज के इस डॉन का खौफ नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई में था। लेकिन आज इस डॉन के साथ ही किसी ने बड़ा खेला कर दिया। 


साइबर अपराधी ने रिश्तेदार की आवाज में फोन पर अखिलेश सिंह से बात की और मां के बीमार होने की जानकारी दी। साइबर ठग ने मां के इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की और उनके मोबाइल पर स्कैनर कोड भेजा। जिसके बाद अखिलेश सिंह ने 25 हजार रुपये अपने अकाउंट से ट्रांसफर कर दिया। 


जिसके बाद उन्होंने उस रिश्तेदार को फोन करके पूछा कि पैसा मिल गया ना..तब रिश्तेदार ने बताया कि मैंने तो आपसे पैसा नहीं मांगा है। मेरी मां का तो 5 साल पहले ही देहांत हो गया है। रिश्तेदार की बातें सुनने के बाद अखिलेश सिंह ने वारिसलीगंज थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करायी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।