BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
03-Nov-2024 08:38 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय महारस में दो शिक्षकों के बीच जमकर हुई थी। मारपीट में एक नियोजित शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गया था। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार ने बड़ा एक्शन ले लिया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बीपीएससी शिक्षक विकास कुमार भगत को निलंबित कर दिया है जबकि जख्मी नियोजित शिक्षक उदय मेहता के ऊपर कार्रवाही के लिए नियोजन ईकाई को अनुशासित किया है। डीईओ अनिल कुमार ने कहा है कि विद्यालय अवधि में दो शिक्षक आपस में भीड़ गए जिसमें एक शिक्षक उदय मेहता का सिर फट गया। जिसे प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा अस्पताल ले जाया गया। इनका यह आचरण बिहार सरकारी सेवक नियमावली 1976 के प्रतिकूल है।
डीईओ ने आगे लिखा कि विकास कुमार विद्यालय अध्यापक उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय महारस अंचल बनमा ईटहरी को बिहार राज्य अध्यापक (नियुक्ति , स्थानांतरण,अनुशासनिक कार्यवाही एवं सेवाशर्त्त ) संसोधन नियमावली 2024 नियम 14 के तहत् पत्र निर्गत के तिथि से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही संचालित करने का संकल्प लिया जाता है जबकि मारपीट में जख्मी एक शिक्षक उदय कुमार पर कार्यवाही हेतू प्रखंड नियोजन ईकाई बनमा ईटहरी को आदेश कार्यालय पत्रांक 2793(नि) दिनांक 2 नवंबर 2024 जारी कर नियोजन ईकाई को अनुशासित किया है।
जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2024 को दोपहर बाद मध्य विद्यालय महारस में दो शिक्षक बीपीएससी शिक्षक विकास कुमार भगत के द्वारा विद्यालय अवधि में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा था। जिसका विरोध एक नियोजित शिक्षक उदय कुमार के द्वारा किया गया। जिसपर बीपीएससी शिक्षक के द्वारा मारपीट कर नियोजित शिक्षक को जख्मी कर दिया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा जख्मी शिक्षक को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर पीड़ित जख्मी शिक्षक ने थाना में आवेदन देकर बीपीएससी शिक्षक पर मारपीट करने व नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाया। लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाही नहीं की गई।