ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / Bihar News: बिहार के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला, घूस लेते नजर...

Bihar News: बिहार के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला, घूस लेते नजर आए CHC में तैनात बड़ा बाबू; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल

01-Dec-2024 11:30 AM

By First Bihar

KHAGARIA: बिहार के सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलाबाला है। यह हम नहीं कहते, विपक्षी दलों का ऐसा आरोप है। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष ने बिहार के सरकारी दफ्तारों में व्याप्त भ्रष्चाचार के मुद्दे को सदन में उठाया था और खूब हंगामा मचाया था। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सामने आ रही घूसखोरी की तस्वीरे विपक्ष के दावे को सच साबित करती हैं।


ताजा तस्वीर खगड़िया से सामने आई है, जहां अलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात बड़ा बाबू रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिश्वतखोरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला बड़ा बाबू को पैसे देते नजर आ रही है और बड़ा बाबू पूरे अधिकार से रुपए बटोरते नजर आ रहे हैं। घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे अलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बड़ा बाबू अशोक कुमार जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक महिला से पैसे ले रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार/झारखंड वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले पर अलौली सीएचसी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता सिद्ध होती है तो बड़ा बाबू के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

रिपोर्ट- अनिश कुमार