ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / BIHAR NEWS : साला और बहनोई की मौत से मचा कोहराम, बाइक ने...

BIHAR NEWS : साला और बहनोई की मौत से मचा कोहराम, बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

25-Dec-2024 02:23 PM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसों के ममाले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र स्थित डूमर पोठिया सड़क पर नया टोला के समीप शौचालय साफ करने वाली टैंक गाड़ी और बाइक सवार के आमने-सामने भीषण टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। 


जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक रिश्ते में साला और बहनोई है, जिसकी मौके पर मौत हो गई है। पूर्णिया जिले से जलाल गढ़ थाना अंतर्गत हांसी निवासी 46 वर्षीय सुबोध मंडल अपने दामाद हांसी निवासी विनोद मंडल का 26 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के साथ बाइक से अपने ससुराल पोठिया आया था, और पुनः देर संध्या उसी बाइक पर अपने साले पोठिया सतबेहरी निवासी  छोटेलाल मंडल के साथ उसी बाइक पर सवार होकर अपने घर हांसी वापस जा रहा था।


सुबोध मंडल का दामाद मनीष कुमार बाइक चला रहा था। इसी दौरान डूमर पोठिया रोड में नया टोला के समीप डूमर से पोठिया की ओर जा रही शौचालय साफ करने वाली टैंक लगा ट्रेक्टर से आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें सुबोध मंडल का साला छोटेलाल कुमार एवं उनका दामाद मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।


इधर,घटना की सूचना मिलते ही पोठिया पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा जांचोपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घायल को बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि दुर्घटना में शामिल शौचालय वाली टैंक गाड़ी को पुलिस अपने अपने कब्जे में ले कर शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है।