ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Bihar News : कैश वैन में सिक्युरिटी गार्ड के बंदूक से चली गोली,...

Bihar News : कैश वैन में सिक्युरिटी गार्ड के बंदूक से चली गोली, ड्राइवर हुआ घायल; हालत नाजुक

21-Oct-2024 01:44 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मी के बंदूक से गोली चलने पर ड्राइवर को गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को आननफानन में उठाकर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के कपूरी स्थान स्थित यूनियन बैंक के पास की है।


वहीं घायल चालक की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के निपानिया गांव निवासी लाल बाबू सिंह के 32 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। सीएमएस इन्फो कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। गनमैन सुरक्षा कर्मी की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव स्थित कैलाशपुर के रहने वाले परमेश्वर यादव के  पुत्र पुलिस यादव के रूप में हुई है। जो सीएमएस कंपनी में गनमैन सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात है।


बताया जाता है कि CMS इन्फोटेक के गाड़ी में स्वर सुरक्षा कर्मी और ड्राइवर यूनियन बैंक पहुंचा था। उसी वक्त सुरक्षा कर्मी के गण से गोली चल गई और आगे बैठे ड्राइवर को कमर के गोली लग गई है। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हर काम मच गया वहीं घायल ड्राइवर को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। 


इस संबंध में सीएमएस कंपनी के कैश कस्टोडियन कर्मी पवन कुमार ने बताया कि तकरीबन 12:00 सीएमएस कंपनी के गाड़ी से सुरक्षा कर्मी के साथ कैश रुपया लेने के लिए यूनियन बैंक पहुंचे थे। बैंक के नीचे में गाड़ी को खड़ी किया गया था। उसके बाद कैश लेने के लिए ऊपर हम पहुंचे थे। उसी वक्त गाड़ी पर सवार सुरक्षा कर्मी के गन से मिस फायर हो गया उसके बाद आगे बैठे ड्राइवर को कमर में गोली लग गई।


गोली लगने के बाद तुरंत ही सुरक्षा कर्मी  पुलीस यादव द्वारा पवन कुमार को दी। आनन फानन में घायल चालक राजेश कुमार को अस्पताल लाया। अस्पताल पहुंचते ही गणमेन सुरक्षा कर्मी वहां से फरार हो गया। कर्मी ने बताया कि गाड़ी के पिछे सुरक्षाकर्मी बैठे हुए थे उसी के बंदूक से गोली चलने के बाद ड्राइवर को गोली लग गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रतनपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।