BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
29-Dec-2024 01:35 PM
By First Bihar
KISHANGANJ : बिहार के सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला किशनगंज से सामने आ रहा है। जहां हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में यात्रियों को रायगंज ले जा रही दो बसों की टक्कर के बाद एक टोटो से भिड़त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान साइड नहीं मिलने से बस का संतुलन बिगड़ गया।
जिससे बस अनियंत्रित होकर यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़े एक टोटो को टक्कर मार दी। जिममें कई यात्री सवार थे। मृतकों की पहचान इस्लामपुर के शिबडांगीपारा की निवासी सोमा मंडल (8), ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के नंदझार गांव निवासी शंभू विश्वास की मौत हो गई। वहीं घायलों को तत्काल इलाज के लिए इस्लामपुर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक गंभीर रूप से घायल यात्री को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।