ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

BIHAR NEWS: बेतिया में टला बड़ा हादसा, बेलगाम ट्रक ने 7 बाइक को रौंदा, बाल-बाल बची लोगों की जान

08-Dec-2024 02:52 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया में बड़ा हादसा टल गया। अनियंत्रित ट्रक ने आधा दर्जन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। सभी बाइक सवार अनियंत्रित ट्रक को अपनी तरफ आता देख अपनी-अपनी बाइक छोड़कर वहां भागे। तब जाकर सभी की जान बच पाई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना बेतिया-लौरिया NH-727 शनिचरी थाना अंतर्गत बहुवरवा गांव के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार NH-727 पर एक ट्रक बेतिया से लौरिया के तरफ जा रहा था तभी ट्रक का पहिया ब्लास्ट हो गया। जिससे ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी बाइक को घसीटते हुए थोड़ी दूर जाकर रुकी। 


अनियंत्रित ट्रक को अपनी ओर आता देख बाइक सवार बाइक को छोड़कर वहां से भागे। ट्रक ने एक के बाद एक 7 बाइक को रौंद डाला। जिसके कारण सभी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। बाइक की हालत ऐसी हो गयी कि इसे दोबारा बनाया भी नहीं जा सकता है। यह बाइक अब किसी काम का नहीं रहा। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं। 


इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना के बाद यह चर्चा होने लगी कि किस्मत अच्छी थी कि किसी की जान नहीं गयी नहीं तो जिस तरह से ट्रक बेलगाम थी बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इसके मालिक का पता लगाने में पुलिस लगी है। 


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट