मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Nov-2024 03:53 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है तभी तो सोये अवस्था में पेट्रोल पंप कर्मी के सिर पर लोहे के सरिया से लगातार हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। पेट्रोप पंप कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। बदमाशों ने बेरहमी से पेट्रोप पंप कर्मी को पीटा और 60 हजार कैश लूटकर फरार हो गये।
बेगूसराय में हथियारबंद अपराधियों ने अहले सुबह पेट्रोल पंप पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं पेट्रोल पंप कर्मी को सोये अवस्था में सिर पर लोहे के सरिया से एक नहीं बल्कि कई बार हमला किया गया। जिससे पेट्रोल पंप कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। सिर से लगातार ब्लड निकल रहा था और बदमाश लूटपाट में लगे थे। काउंटर से 60 हजार रूपया लूटकर बदमाश फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया स्थित भोला पेट्रोल पंप के NH- 31की है।
हथियार से लैस बदमाशों ने लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया है वहीं ड्यूटी में तैनात मुंशी की सोये अवस्था में जमकर पिटाई कर दी। लोहे के रॉड से सिर फोड़ डाला। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। आईसीयू वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। घायल मुंशी की पहचान सदानंदपुर निवासी मुकेश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।